फाजिल्का से भाजपा जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज के घर और उनके पिता द्वारा चलाए जा रहे दवाखाना पर छापेमारी की गई। शनिवार को जीएसटी और आयुर्वेदिक विभाग ने दवाखाना से सैंपल लिए। सुखविंदर सिंह ने इसे राजनीतिक कार्रवाई करार दिया l भाजपा जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने कहा कि बाहर से आई टीमों द्वारा रेड की गई है l उनके मुताबिक 5 से 6 विभागों की टीमों द्वारा जिसमें जीएसटी विभाग और आयुर्वेदिक विभाग मुख्य तौर पर शामिल था l इन सारे विभागों द्वारा उनके घर पर रेड करने के साथ-साथ उनके पिता द्वारा चलाए जा रहे दवाखाना भी चैक किया गया l जिला अध्यक्ष को सैंपल बदलने का शक उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों में उनके घर का कोना-कोना छान मारा l यहां तक कि उनकी पत्नी और मां की अलमीरा तक चैक की गई है l सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने बताया की आयुर्वेदिक विभाग की टीम द्वारा उनके पिता द्वारा चलाए जा रहे दवाखाने से सैंपलिंग भी की गई है l लेकिन उन्हें शक है कि इन सैंपल को बदला जा सकता है।


