पठानकोट में शनिवार को शराब तस्करों के घरों में छापेमारी की गई। पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस ने पठानकोट से सटे हिमाचल प्रदेश के छन्नी बेली क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने एक घर से 35 ड्रम इथाइल अल्कोहल बरामद किया। साथ ही हजारों लीटर कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में पंजाब के आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद थी। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब में चल रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। पुलिस नशा तस्करों और शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना पर की कार्रवाई शराब तस्करी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस को छन्नी बेली में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई।


