पंजाब के कपूरथला में एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। बांगा टेलीकॉम के मालिक मोहित को सुबह दुकान का शटर टूटा मिला। घटना फगवाड़ा में थाना सतरामपुरा के पास की है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर रात करीब 1:30 बजे दुकान में घुसे। वे सुबह 4 बजे तक दुकान में रहे। इस दौरान उन्होंने 10 से अधिक नए एसी, एक स्पीकर, मोबाइल कवर और अन्य सामान चुराया। चोर डीवीआर भी साथ ले गए। दुकान मालिक के अनुसार चोरी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मोहित ने बताया कि इससे कुछ दिन पहले भी एक स्टूडेंट उनकी दुकान से दो पुराने मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


