वीवो Y400 प्रो स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा:90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh बैटरी, एक्सपेक्टेड प्राइस 24 हजार रुपए

टेक कंपनी वीवो भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। हाल ही में T4 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी वीवो Y400 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग स्मार्टफोन वीवो Y400 प्रो 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh बैटरी मिलेगी और कीमत 23,990 रुपए हो सकती है। टीजर में वाइट कलर ऑप्शन दिखा
वीवो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपकमिंग स्मार्टफोन का पहला टीजर जारी किया है, जिसमें लुक भी सामने आया है। वीडियो में वाइट कलर ऑप्शन में फोन की एक झलक भी दिखाई गई है। हालांकि अभी ब्रांड ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। वीवो Y400 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में लीक हो गए थे। आइए जानते हैं फोन में कौन से फीचर्स मिल सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *