कपूरथला में युवक से 7.90 लाख की ठगी:न्यूजीलैंड जाना चाहता था, तीन ट्रैवल एजेंटों पर FIR

पंजाब के कपूरथला में विदेश भेजने के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित गगनदीप कुमार को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर तीन ट्रैवल एजेंटों ने 7 लाख 90 हजार रुपए हड़प लिए।मामले में पीड़ित की बहन हरप्रीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ट्रैवल एजेंटों में हदियाबाद थाना सतनामपुरा निवासी दीपक कुमार, गांव रहिपा निवासी हरजिंदर मल्ल उर्फ रोहित और राजपुरा निवासी पंकज कुमार शामिल हैं। डीएसपी भारत भूषण के अनुसार, शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आज धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह घटना विदेश जाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक चेतावनी है कि वे किसी भी ट्रैवल एजेंट पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *