खन्ना की जीटीबी मार्केट में देर रात लगी आग:कंप्यूटर शॉप में लैपटॉप, एलईडी और कैमरे समेत अन्य सामान जला

लुधियाना जिले के खन्ना की जीटीबी मार्केट (एजुकेशन हब) में रविवार की देर रात एक कंप्यूटर शॉप में आग लग गई। शटर से धुआं निकलता देख किसी ने दुकान मालिक को सूचित किया। दुकान में रखे लैपटॉप, एलईडी, कैमरे और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू जानकारी के अनुसार लोगों से सूचना मिलते ही दुकान मालिक अजीत शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब शटर खोला तो अंदर आग पूरी तरह फैली हुई मिली। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। एजुकेशन हब में कई मंजिलों पर सैकड़ों एजुकेशन सेंटर स्थित हैं। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना नुकसान और अधिक हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *