फाजिल्का के अबोहर में बल्लूआना क्षेत्र के गांव भागसर के सरपंच पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। सरपंच सुधीर कूकणा अपने खेत से कार में घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोका। सरपंच ने जैसे ही बात करने के लिए कार का शीशा नीचे किया, एक युवक ने पिस्तौल से गोली चला दी। हमले में गोली सरपंच के कंधे पर लगी और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सरपंच को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस अस्पताल पहुंच गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। आसपास के लोगों ने परिजनों को दी सूचना इधर फायर होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और परिजनों को सूचना दी। जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सरपंच के चचेरे भाई ने बताया कि जैसे ही उन्हें गोली लगने की सूचना मिली तो उनके बड़े भाई जय सिंह ने तुरंत घायल सुधीर को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस इधर इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सरपंच को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन इस घटना को युवकों ने क्यों अंजाम दिया।


