कपूरथला में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़:CIA टीम ने तीन युवकों को पकड़ा, 5 चोरी की बाइक बरामद

कपूरथला जिले में पुलिस की सीआईए टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 3 एक्टिवा और 2 स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस की टीम द्वारा कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों की उम्र 18-19 वर्ष जानकारी के अनुसार सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की उम्र 18-19 वर्ष है। आरोपियों की पहचान वंश पुत्र दर्शन राम, देव आशीष पुत्र सुखजिंदर सिंह(दोनों मोहल्ला महताबगढ़ के रहने वाले) और जसप्रीत सिंह (मोहल्ला अजीत नगर कपूरथला का रहने वाला) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब CIA में तैनात ASI जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ कांजली पुल के पास गश्त कर रहे थे। तीनों बाइक पर घूम रहे थे एक मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइक लेकर विला कोठी की तरफ कच्चे रास्ते से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और तीनों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने दो और एक्टिवा की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने थाना सिटी में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपियों का यह पहला अपराध है। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *