जालंधर| वाटर लेगिंग रोकने के लिए छोटा सईपुर में नेशनल हाईवे के किनारे वाटर हार्वेस्टिंग चेंबर तो बना दिया लेकिन न सफाई हो रही है न चेंबर के ऊपर ढक्कन लगाया गया है। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को चोट लगने का खतरा है। सवाल है कि महीनों से खुले चेंबर की समस्या कब ठीक होगी? ये ऐसी रोड है जहां पूरा दिन लोगों का आना-जाना होता है। ऐसी ही अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल 9988230194 पर वॉट्सएप करें।


