कपूरथला में सड़क किनारे मिला युवक का शव:राहगीर ने देखकर पुलिस को दी सूचना, नहीं मिला पहचान का कोई दस्तावेज

पंजाब में कपूरथला के कस्बा ढिलवां में शुक्रवार शाम दाना मंडी के नजदीक सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। लाश सूचना मिलने के बाद ढिलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलबिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने पुलिस को दाना मंडी के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नहीं हो सकी मृतक की पहचान प्राथमिक जांच में शव पर कोई संदिग्ध निशान नहीं मिला है। मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह प्रवासी प्रतीत हो रहा है। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसएचओ दलबिंदर सिंह ने बताया कि जब तक शव की पहचान नहीं हो जाती, उसे 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में रखा जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *