ब्राउन शुगर के साथ स्कूटी सवार 3 युवक गिरफ्तार:कब्जे से 3 लाख की 9.64 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

डूंगरपुर की दोवड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बड़ी कार्रवाई की है। दोवड़ा तिराहे पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.64 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दोवड़ा तिराहे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोका गया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गए, जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में एक पुड़िया में ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ब्राउन शुगर और स्कूटी को जब्त कर लिया। पुलिस ने रायणी निवासी विकास अहारी, सिदड़ी निवासी कुलदीप परमार और डाबेला निवासी प्रवीण मीणा को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर का वजन 9.64 ग्राम पाया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *