कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इमरजेंसी वार्ड में हुई इस घटना में चार युवक घायल हुए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पक्ष के वरुण खत्री के अनुसार, शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त की दुकान पर थे। तभी कुछ युवकों ने उनके दोस्त पर हमला कर दिया। घायल दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां भी उन्हीं युवकों ने फिर हमला कर दिया। हमलावरों ने सोने की चेन और 50 हजार रुपए भी छीन लिए। पुरानी रंजिश में हमला दूसरे पक्ष के अर्शदीप सिंह ने इन आरोपों को नकारा। उनका कहना है कि वे पहले से अस्पताल में इलाज करा रहे थे। खत्री के समूह ने उन पर हमला किया। वरुण खत्री ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें नदी के बारे में फोन आया था। उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया था। चार लोग घायल, दो को रेफर सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर एफआईआर की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवनीत सिंह के अनुसार घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को रेफर कर दिया गया है जबकि दो का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान कलमबंद किये जा रहे है।


