फतेहगढ़ साहिब में लैंड पूलिंग नीति का विरोध:किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद धरना शुरू, बोले-आवाज दबाने की कोशिश

फतेहगढ़ साहिब में लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों ने जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के पांच युवा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद किसानों में आक्रोश है। गुरुवार को गांव अब्दुल्लापुर में विधायक से मुलाकात करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पांच किसान नेताओं को जेल भेज दिया गया। इसके विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। विधायक ने मुद्दा उठाने का दिया था आश्वासन बीकेयू सिद्धूपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह और महासचिव काका सिंह कोटला के अनुसार फतेहगढ़ साहिब जिले में करीब 35 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है। डेढ़ महीने पहले विधायक बस्सी पठाना ने विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया था। गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग किसान नेताओं का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही लैंड पूलिंग नीति पर पुनर्विचार की मांग भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *