फाजिल्का के स्टूडेंट से मिले विधायक सवना:JEE एडवांस में मिली सातवीं रैंक, सीएम मान भी कर चुके सम्मानित

फाजिल्का में आज विधायक नरेंद्र पाल सवना JEE एडवांस में मेरिट में स्थान हासिल कर सातवां रैंक लाने वाले युवक से मिले। बारेकां गांव के रहने वाले राहुल रिणवा को सीएम भगवंत मान भी सम्मानित कर चुके है। विधायक नरेंद्र पाल सवना ने उसके निवास स्थान पर गांव के लोगों और परिवार से मुलाकात कर बधाई दी I वहीं उसे अपनी तनख्वाह से कुछ राशि देते हुए सम्मानित भी किया I विधायक नरिंदरपाल सवना ने कहा कि इस कामयाबी के लिए राहुल रिणवा को पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में सम्मानित भी किया गया l इसी के चलते आज उसकी हौसला अफजाई के लिए वह राहुल के गांव में उनके घर पहुंचे और जहां परिवार ओर गांव के लोगों बधाई दी। वही उन्होंने अपनी तनख्वाह से राहुल को राशि देते हुए सम्मानित भी किया और कामना की वह अपना सपना साकार करें l विधायक ने बाकी युवाओं को भी राहुल से प्रेरणा लेने की अपील की और कहा कि नशे से दूर खेलों व शिक्षा की ओर खुद को लेकर आए और अपने लक्ष्य को हासिल करें I

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *