कपूरथला में स्कूल बस और बाइक की टक्कर:दो घायल, सिविल अस्पताल रेफर, पुलिस कब्जे में दोनों वाहन, मियाणी गांव के पास हादसा

कपूरथला जिले के ढिलवां कस्बे के पास गांव मियानी में एक स्कूल बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुभानपुर के एसजीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की पहचान जसकरण सिंह और केवल सिंह के रूप में हुई है। बता दे कि दोनों धारीवाल बेट गांव के निवासी हैं।
बाइक सवार दो युवक घायल पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह गांव मियाणी के पास लिंक रोड पर हुई। इसमें स्कूल बस और बाइक शामिल थीं। हादसे में बाइक सवार जसकरण सिंह और केवल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए।
गंभीर हालत में किया रेफर बताया जा रहा है कि केवल सिंह की दोनों पैर की हड्डियां टूट गई हैं। उन्हें पहले सुभानपुर के एसजीएल अस्पताल ले जाया गया, बाद में गंभीर हालत को देखते हुए कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस ढिलवां थाना के जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *