1 घंटे में 10 हजार हस्ताक्षर से वर्ल्ड रिकॉर्ड:कोरबा में स्वच्छता महासंकल्प अभियान में लोगों ने किए हस्ताक्षर, ली स्वच्छता की शपथ

कोरबा जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर पालिक निगम कोरबा आयोजित स्वच्छता महासंकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत महज एक घंटे के भीतर 10 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। नगर निगम कोरबा स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर के सबसे स्वच्छ शहरों में आठवां स्थान प्राप्त कर चुका है। इस उपलब्धि के बाद निगम ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वच्छता महासंकल्प अभियान के तहत एक घंटे में 10 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान शहर में 280 मीटर लंबा एक विशाल बैनर लगाया गया, जिस पर आम नागरिकों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जनआंदोलन बना अभियान इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसने इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने बताया ऐतिहासिक पल उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस महासंकल्प अभियान में शामिल होकर इसे कोरबा के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि कोरबा नगर निगम पहले ही देशभर की स्वच्छता रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल कर चुका है और इस उपलब्धि के बाद जन समुदाय की यह सहभागिता सराहनीय है। पुराना रिकॉर्ड टूटा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि निगम लगातार जनभागीदारी आधारित स्वच्छता अभियान चला रहा है, जिसका यह सफल परिणाम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नाम एक घंटे में लगभग साढ़े सात हजार हस्ताक्षरों का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे कोरबा ने तोड़ दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *