कपूरथला में हिट-एंड-रन केस की कार की पहचान:टोल प्लाजा कैमरे में कैद, ड्राइवर पर FIR, लेडी कॉन्स्टेबल की हुई थी मौत

कपूरथला जिले में लेडी कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर की मौत के मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर उसके ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ढिलवां के नजदीक अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर कार ने लेडी कॉन्स्टेबल की स्कूटी में टक्कर मार दी थी। मंगलवार को ढिलवां थाने में तैनात लेडी कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर की अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी स्कूटी (PB-05-AK-9385) पर ढिलवां थाने में ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों कैद हुई कार घटना के बाद मृतका के परिजनों की शिकायत पर ढिलवां थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे टक्कर मारने वाली वोक्सवैगन कार (PB-08-EH-9008) की पहचान हुई। इसके आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ढिलवां थाना SHO दलविंदरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा की कैमरा फुटेज में उक्त वोक्सवैगन कार द्वारा लेडी कॉन्स्टेबल की स्कूटी को टक्कर मारना स्पष्ट हुआ है। कार नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *