28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता:इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होंगे मुकाबले, 300 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर में 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 28, 29 और 30 जनवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा परिसर में होगी। इसका आयोजन पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन और रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें राज्य व देश स्तर पर पहचान दिलाना है, ताकि भविष्य में छत्तीसगढ़ के पैरा एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। हर वर्ग की प्रतिभा को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य: आकाश तिवारी पत्रकार वार्ता में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता का मकसद हर वर्ग की प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में अपार क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ मंच और अवसर देने की है। इन खेलों में होंगे मुकाबले प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड दोनों तरह के इवेंट आयोजित किए जाएंगे।ट्रैक इवेंट्स में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ शामिल है।वहीं फील्ड इवेंट्स में लॉन्ग जंप, ऊंची कूद, तवा फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक जैसे खेल होंगे। टी कैटेगरी में होंगे मुकाबले प्रतियोगिता में T-11, T-12, T-13, T-40, T-41, T-42, T-44, T-45, T-46, T-47 और T-54 कैटेगरी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये कैटेगरी दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। तीन आयु वर्गों में भागीदारी प्रतियोगिता में के दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। 300 से ज्यादा खिलाड़ी, पूरी व्यवस्था आयोजकों की आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 50 अटेंडर, टीम मैनेजर, 50 से अधिक ऑफिशियल, कोच, वालंटियर और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई है। खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए रंगारंग खेल आयोजन के साथ सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जो नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। ये रहे मौजूद पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ प्रतियोगिता के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, डिकेंस टंडन, सचिव किशनलाल, विभीषण निषाद, हारून बेग सहित अन्य पदाधिकारी और आयोजक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *