कपूरथला में हुई झमाझम बारिश:दो घंटे की बरसात से कई इलाकों में 2 फीट तक पानी भरा, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

पंजाब के कपूरथला में रविवार की सुबह मानसून की दूसरी बारिश ने शहर को जलथल कर दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर के कई निचले इलाकों में 2 फीट तक पानी भर गया। सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटू चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और पुरानी कचहरी चौक के आसपास जलभराव हुआ। जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट में भी पानी भर गया। बारिश से लोगों को मिली राहत बता दें कि, कल रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। कई घरों की छतों से पानी टपकने लगा। नगर निगम का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया। हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *