जालंधर कांग्रेस नेता को पार्टी से निकाला:डकैती केस में हुई गिरफ्तारी, करतारपुर ब्लॉक प्रधान थे, पूर्व मंत्री हैनरी ने की कार्रवाई

पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई समिति अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने की। करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से 4 जुलाई को दी गई शिकायत में बताया गया था कि सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। पूर्व मंत्री हैनरी ने कहा कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हैनरी बोले- पार्टी विरोधी गतिविधि करने पर होगी कार्रवाई हैनरी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को संरक्षण नहीं देती, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हों या जिनकी गतिविधियां समाज और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हों। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के तहत जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *