कपूरथला में हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस को देख भागे; फिसले

कपूरथला में आज यानी रविवार को CIA स्टाफ की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनसे 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। CIA स्टाफ की टीम ने कांजली के नजदीक गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। आरोपियों से जांच अधिकारी ASI केवल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है। कोर्ट ने पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। घटना कांजली पिकनिक स्पॉट के पास की है। सीआईए स्टाफ गश्त कर रहा था। इस दौरान सुभानपुर की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गए। वे पीछे मुड़ने की कोशिश में थे कि उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दिलशाद सिंह और जग्गा मसीह के रूप में हुई है। दिलशाद फतेहगढ़ चूड़ियां अजनाला का रहने वाला है। जग्गा मसीह गांव जाफरपुर अजनाला का निवासी है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *