लुधियाना में नाबालिग को भगा ले गया मामा का बेटा:मां संग मेहंदी खरीदने गई, आरोपी ने शादी का झांसा दिया; 8वीं में पढ़ती

लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही बुआ की नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। घटना जगराओं के मुल्लापुर दाखा की है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपनी मां के साथ बाजार में मेहंदी खरीदने गई थी। इसी दौरान आरोपी, जो उसका मामा का बेटा है, उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई इंदरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। पीड़िता आठवीं कक्षा की स्टूडेंट है। देर रात तक बेटी घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की और पता चला कि वह रिश्तेदार युवक के साथ चली गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहित निवासी मुल्लापुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी और नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *