कपूरथला हाईवे पर खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मारी:दो युवक गंभीर, किनारे गाड़ी खड़ी करके टॉयलेट करने उतरे थे दोनों

कपूरथला नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। सूचना मिलने पर SSF टीम ने घायलों को सुभानपुर के SGL अस्पताल पहुंचाया। ढिलवां थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान अमृतसर निवासी रीत कुमार और गुरदासपुर निवासी सचिन दीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार चालक अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर पेशाब करने के लिए उतरा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सुबह 5:28 बजे SSF टीम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सुभानपुर स्थित SGL अस्पताल में भर्ती कराया। ढिलवां थाना के SHO दलविंदरवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही ढिलवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *