लुधियाना बहादुर के रोड स्थित सब्जी मंडी उस समय अखाड़ा बन गई जब फड़ (जगह) पर कब्जे को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। आरोप है कि गोरव सलूजा अपने 6-7 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर आढ़ती और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में आढ़ती पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा विवाद शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी मोहल्ला वैष्णो कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि बहादुर के रोड सब्जी मंडी के शेड नंबर 10 में उनकी फ्रूट की दुकान है। रविवार को उनके वर्कर नरिंदर कुमार ने फोन पर सूचना दी कि गौरव सलूजा नाम का व्यक्ति अपनी गाड़ी से किन्नू के क्रेट उनकी फड़ ( जगह) पर उतार रहा है। गाली-गलौज से शुरू हुई बात अजय कुमार के अनुसार जब उनका वर्कर नरिंदर ने विरोध किया तो आरोपी गौरव ने उसके साथ गाली-गलौज की। सूचना मिलते ही जब अजय कुमार अपने भतीजे पुनीत और बेटे चिराग के साथ मौके पर पहुंचे और गौरव को अपनी गाड़ी (छोटा हाथी नंबर ) वहां से हटाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। वही जानकारी देते कहा आरोपी गौरव सलूजा ने अपने 6-7 अज्ञात साथियों को बुला लिया। सभी के पास घातक हथियार थे। उन्होंने हमें घेर लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमलावर हमें जान से मारने की धमकियां देते हुए अपनी गाड़ियां लेकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई: इन धाराओं में केस दर्ज सब्जी मंडी में हुई इस गुंडागर्दी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर गौरव सलूजा और उसके साथियों के खिलाफ U/S 109,115(2),126(2)
191(3) व 190,351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है


