कबड्डी खिलाड़ी पर गाड़ी चढ़ाई, दोनों टांगें फ्रैक्चर

लुधियाना| गांव रौली में स्कॉर्पियो सवार ने कबड्डी खिलाड़ी से धक्कामुक्की की और जातिसूचक गालियां निकालकर चला गया। कबड्डी खिलाड़ी अमृतपाल सिंह ने युवक के घर पर शिकायत की तो गुस्साए युवक ने स्कॉर्पियो गाड़ी उस पर चढ़ा दी। घटना में कबड्डी खिलाड़ी की दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गईं। उसको लुधियाना डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि वह रात को दोस्तों के साथ बातें कर रहा था। इतने में जसप्रीत स्कॉर्पियो में आया और गालियां निकालीं। अमृतपाल ने बताया कि वह चचेरे भाई परमिंदर के साथ जसप्रीत के घर शिकायत करने गया। जसप्रीत के पिता सुखदेव सिंह गेट पर पहुंचे, जिन्होंने घर के अंदर से ईंटें फेंक दीं। वहीं, जसप्रीत ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह घायल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *