शेयर बाजार गिरावट के साथ खुल सकता है:अमेरिका का डाउ जोन्स करीब 1% गिरा, यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी रही गिरावट

शेयर बाजार में आज यानी, मंगलवार 8 अप्रैल को भी गिरावट देखने को मिल सकती है। एक दिन पहले अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली थी। बाजार के गिरकर खुलने के अनुमान की 3 वजह कल सेंसेक्स 2226 अंक और निफ्टी 742 अंक गिरा था इससे पहले 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में साल की दूसरी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। निवेशकों की वेल्थ 15 लाख करोड़ रुपए घटी शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ करीब 15 लाख करोड़ रुपए घट गई है। शुक्रवार, 4 अप्रैल को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 404 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बाजार बंद होने के बाद लगभग 389 लाख करोड़ रुपए रह गया है। बाजार में गिरावट की 4 वजह 9 अप्रैल से लागू होंगे रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर 10% बेसलाइन (न्यूनतम) टैरिफ लगाया गया है। बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल से लागू हो गया है। वहीं रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद लागू होंगे। बेसलाइन टैरिफ व्यापार के सामान्य नियमों के तहत आयात पर लगाया जाता है, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाया जाता है। रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद भारतीय बाजार का हाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *