लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल, जे.के.पुरम, सिरोही में 24 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल का खेल मैदान विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन से भरा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मेहमान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट किया। विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने दौड़ प्रतियोगिता, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद सहित कई खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार, देखें फोटोज… स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का निर्माण करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शिक्षकगण और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए। यह खेल दिवस सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।


