मुंगेली पुलिस ने कबाड़ से भरी एक गाड़ी पकड़ी और दो थाना क्षेत्रों की दर्जन भर दुकानें सील की थीं। इनमें दो कबाड़ियों के गोदाम से पुलिस को 7 गाड़ियों के पार्ट्स व नंबर मिले हैं। पुलिस इसके आधार पर गाड़ी मालिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लेकिन, अब जो बच गए वो प्लास्टिक और पुट्ठे की आड़ में जमकर चोरी का लोहा खरीद रहे हैं। शहर से हर तीसरे- चौथे दिन कबाड़ लोड गाड़ियां भी निकल रही हैं। बिलासपुर और मुंगेली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी के इमरान और फिरोज के गोदाम सील कर दिए थे। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थानों में दर्ज चोरी के प्रकरणों की जांच करने को कहा है, ताकि कबाड़ियों के गोदाम में मिले गाड़ियों के पार्ट्स का मिलान हो सके। बिलासपुर तक रैकी करने के बाद गाड़ी पकड़ी
मुंगेली क्राइम ब्रांच की टीम एक दिन पहले सिरगिट्टी रैकी करने पहुंची थी। इसके बाद रात में गाड़ी निकलते ही उसे सरगांव के ढाबे के पास रोका। जांच में लोहा और गाड़ियों का पार्ट्स मिलने के बाद टीम बिलासपुर स्थित फिरोज के गोदाम पहुंची। यहां से निकलने के बाद जब उन्हें गाड़ियों के पार्ट्स मिले तब उन्होंने एसपी भोजराम पटेल को सूचना दी। जानिए… पुलिस ने गोदाम से क्या- कैसे ढूंढा कबाड़ियों पर कार्रवाई कर रही पुलिस: बिलासपुर के कबाड़ियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जो चला रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संयुक्त कार्रवाई में कुछ साक्ष्य मिले हैं। उसकी तस्दीक कराई जा रही है। चोरी का माल खरीदी- बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। – रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर


