कबीरधाम जिले में 42 हजार 701 पीएम आवास का होगा निर्माण, दिए गए निर्देश

कवर्धा| प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कबीरधाम जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 42 हजार 701 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसे समय व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना है। इसके अंतर्गत जपं बोड़ला में 30 मार्च तक 5885 आवास निर्माण, जपं कवर्धा में 4194, सहसपुर लोहारा में 3719 व पंडरिया में 7272 आवास निर्माण का लक्ष्य है। जिपं सीईओ ने कहा कि निर्माण सामग्री के साथ-साथ सेंट्रिक प्लेट और प्रशिक्षित मिस्त्रियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को सेंट्रिक प्लेट व्यवसाय से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *