अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित देसूला गांव में कब्रिस्तान की जमीन प्लाटिंग की व सड़क बनाई।ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने लगभग तीन बीघा कब्रिस्तान भूमि में से करीब एक बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया प्लॉटिंग कर दी इसी के विरोध में ग्रामीण देसूला स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर पहुंचे और विरोध किया। देसूला निवासी आरिफ ने बताया की यह भूमि वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में उपयोग होती आ रही। जो रिकॉर्ड में दर्ज है। कुछ प्रॉपर्टी डीलर इस जमीन पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य करवाना चाहते हैं। स्थानीय निवासियों ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस पूरे मामले को हिंदू–मुस्लिम विवाद का रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वे कब्रिस्तान की जमीन को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस में दे दी गई है, लेकिन अभी तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जरूरत पड़ी तो ग्रामीण जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


