कमजोर कड़ी तक सहयोग पहुंचाना है : डीसी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिला प्रशासन एवं डालमिया भारत फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर निगमित सामाजिक दायित्व के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें डीसी, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सीएसआर प्रभारी शक्ति कुमार एवं यूनिट हेड सुनील कुमार बुसारी ने 10 दिव्यांग के बीच बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल, 55 टीवी मरीजों को पोषण किट दी गई। उपायुक्त ने इस मानवीय पहल को प्रसंशनीय कदम बताते हुए कहा है कि समाज की सबसे कमजोर कड़ी तक सहारा पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी टीवी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कंपनी के प्रतिनिधि आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *