चंदनकियारी | चंदनकियारी स्थित होली क्रॉस स्कूल में शनिवार को 8वां वार्षिक फेट कार्यक्रम उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि मनीष कुमार चंचल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व, रचनात्मकता, सहयोग भावना और आत्मविश्वास विकसित होते हैं। प्राचार्या सिस्टर कमला पाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक कार्य-संस्कृति को मजबूत बनाता है। हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ जीवन-कौशल का विकास करना है। फेट में विद्यार्थियों द्वारा संचालित फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। जहां पकौड़ी, चाट, भेल, झालमुड़ी, ब्रेड पकौड़ा व कॉफी का लोगों ने लुत्फ उठाया।


