कमजोर बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

शिशु मृत्यु दर कम करने और कमजोर बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के उद्देश्य से रांची जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन संस्थान के साथ प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत तहत 250 वोलेंटियर तैयार किए जाएंगे, जो बच्चों को गोद लेने के साथ उनकी देखभाल भी करेंगे। आईआईटी मुंबई की ओर से तैयार हेल्थ स्पोकेन ट्यूटोरियल की मदद से स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा की अध्यक्षता में ओरिंएंटेशन का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की डॉ रूपल और अन्य प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन दिया। कार्यक्रम में शिशु स्वास्थ्य कोषांग प्रभारी डॉ कमलेश, मातृत्व स्वास्थ्य कोषांग प्रभारी डॉ पुष्पा मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *