बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, सेंटर फॉर फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग ने यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के सहयोग से गुरुवार को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। बीआईटी मेसरा परिसर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में सस्टेनेबल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी फॉर फूड सिक्योरिटी, पब्लिक हेल्थ एंड न्यूट्रिशन थ्रू एकेडमिक-इंडस्ट्री कोलाबरेशन विषय पर चर्चा हुई। सम्मेलन में देश-विदेश से 400-500 एकेडमिक्स, शोधकर्ता, उद्योग जगत के लीडर्स, उद्यमी, नीति निर्माता और छात्र हिस्सा ले रहे हैं।


