वैक्सीन के प्रभावों को लेकर एनएचएम और रिम्स रांची जल्द करेगा स्टडी सर्वे

रांची| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के नियमित प्रतिरक्षण कोषांग और रिम्स के पीएसएम डिपार्टमेंट की ओर से सर्वे कर यह पता लगाया जाएगा कि टीकाकरण के बाद भी बीमारियों का आउट ब्रेक​ क्यों हो रहा है। मिजिल्स रूबेला 1-2, जापानी इंसेफ्लाइटिस के पूर्ण टीकाकरण के बाद भी राज्य के कुछ स्थानों पर इसके आउट ब्रेक होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित स्थान पर कितने बच्चों को टीका लगाया गया था, कितने बच्चे छूट गए, किन कारणों से वे टीका नहीं लगा पाए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *