बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल ने अपने लाइव कॉन्सर्ट से प्रयागराज शहर में धमाल मचा दिया। ‘डीजे वाले बाबू’ और ‘पानी पानी’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर आस्था गिल ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शनिवार रात ओमेक्स संगम सिटी में ‘विश्वास का संगम- गाला नाइट’ के इवेंट में उन्होंने परफॉर्मेंस दी। आस्था गिल ने जैसे ही मंच संभाला, दर्शक शोर के साथ झूमने लगे। उन्होंने अपने करियर के सबसे हिट गानों की एक के बाद एक प्रस्तुति दी। डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे… गाते ही शोर मच गया, दर्शक जमकर झूमे। उनके चार्टबस्टर ट्रैक जैसे- मैं पानी-पानी हो गई… कमरिया हिला दे… नागिन गिन गिन मर गई… तेरा बज मुझे जीने दे… गानों पर भी दर्शक खूब झूमे। VIDEOदेखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…


