नर्मदापुरम में मीनाक्षी चौक के पास ऑटो में टक्कर लगने पर एक कार ड्राइवर और कार में बैठे लोगों से जमकर मारपीट और झुमाझटकी की हुई। ऑटो में बैठे महिला पुरुषों ने यह मारपीट की, जो ऑटो में मूर्ति रख विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। विवाद के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। मारपीट से यातायात भी बाधित हुआ। मारपीट के वीडियो मौजूद लोगों ने बना लिए। जो अब सामने आया है। मामले में कोई शिकायत नहीं होने से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा कि कार ड्राइवर और उसमें बैठे एक व्यक्ति पर ऑटो में बैठे लोग किस तरह से हावी होकर मारपीट कर रहे। महिलाएं पकड़कर कह रही, इसने मुझे मारा। काले रंग और सफेद रंग के शर्ट पहने युवक थप्पड़ मार रहे। यातायात पुलिस का आरक्षक बचाव करने आया लेकिन आक्रोशित लोगों के सामने अकेला यातायात पुलिस कर्मी बेबस रहा है। कुछ देर तक घटनाक्रम चलते रहा। जिससे देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। मामले में दोनों पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं की गई। एसडीओपी जितेंद्र पाठक का कहना है कि एक्सीडेंट या विवाद के संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं हुई।


