सीहोर में 5 दुकानों में चोरी, आरोपी गिरफ्तार:चुराए पैसों से इंदौर में घूमा और खाया-पिया; पुलिस ने बरामद किया सामान

सीहोर जिले के भैरूंदा थाना क्षेत्र में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और चुराया गया सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने चोरी की रकम इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में घूमने, खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च की। नकदी, कपड़े, मोबाइल लेकर फरार यह वारदात 28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात को अंजाम दी गई थी। 30 सितंबर को नागेंद्र यादव निवासी पुरानी एसबीआई बैंक के पास, भैरूंदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नीलकंठ रोड स्थित ऑनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान समेत इलाके की अन्य चार दुकानों में भी ताले तोड़कर चोरी की गई है। इनमें रघुवीर पंवार की कपड़ों की दुकान, आकाश पंवार और रघुवीर यादव की मोबाइल दुकानों के साथ-साथ चंद्रशेखर का जनरल स्टोर शामिल था। चोर इन दुकानों से नकदी, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। विशेष टीमें बनाई, सीसीटीवी खंगाले एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में भैरूंदा थाना प्रभारी ने दो विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। सीसीटीवी से हुई पहचान जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने संदेही धर्मेंद्र उर्फ कृष्णा को चिह्नित किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि उसने पांच दुकानों से करीब 70 हजार रुपए नगद, कपड़े, मोबाइल एक्सेसरीज, पावर बैंक और इयरफोन चोरी किए थे। चोरी की रकम से इंदौर में उड़ाया पैसा आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने चोरी की रकम इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में घूमने, खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च कर दी। फिलहाल पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *