पन्ना में सांप के डसने से छात्रा की मौत:कच्चे मकान में जमीन पर सो रही थी; 7वीं की छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सांप के डसने से छात्रा (15) की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार रात को हुई, जब छात्रा अपने घर में सो रही थी। मृतक छात्रा का नाम कृष्णा सोनकर (15 वर्ष) पिता बबलू सोनकर की इकलौती बेटी है जो कक्षा 7वीं में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। छात्रा शासकीय माध्यमिक शाला रानीबाग में पढ़ती थी। कृष्णा सोनकर मां-बाप की इकलौती संतान थी। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत शनिवार की रात को कृष्णा अपने कच्चे मकान के अंदर जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान लगभग ढाई फीट लंबे काले सांप ने उसे डस लिया। काटने का एहसास होते ही छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू की, लेकिन जहरीला सांप होने के कारण छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर के अंदर सांप को दीवार में छिपते देखा। वन विभाग ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा रविवार को पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद सांप पूरी रात घर की दीवार में छिपा रहा। सुबह वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद स्नेक एक्सपर्ट नंदू मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *