निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिजो के कारण जर्जर हुआ NH 43:MPRDC ने ठेकेदार को सुधार के लिए पत्र लिखा, जल्द शुरू हो सकता है काम

उमरिया: नेशनल हाईवे 43 पर उमरिया और शहडोल के बीच निर्माणधीन ओवर ब्रिजों के कारण सड़क की हालत जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने ठेकेदार को सड़क सुधारने के लिए पत्र जारी किया है। जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है, जिससे बाइक और कार चालकों के साथ-साथ बड़े वाहन जैसे ट्रक और बसें भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार हो रही परेशानियों के कारण लोग उमरिया से शहडोल के बीच यात्रा करने से बच रहे हैं। अमहा, देवगंवा, पठारी और मोर्चा फाटक के दोनों तरफ लगभग एक-एक किलोमीटर सड़क पूरी तरह से खराब है और इसमें गहरे गड्ढे हैं। पाली से उमरिया की ओर आ रहे बाइक सवार अनिल ने बताया कि सड़क में गड्ढों के कारण वाहन चलाना बेहद मुश्किल है। इन गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे यात्रियों और चालकों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। MPRDC के शहडोल संभागीय प्रबंधक अवधेश स्वर्णकार ने बताया कि ठेकेदार को सड़क की मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर गड्ढों की मरम्मत कर सड़क में सुधार कर दिया जाएगा। साथ ही, ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *