कमलजोत को देहात का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया

लुधियाना| भारतीय जनता पार्टी के देहात क्षेत्र के जिला प्रधान रमिंदर संगोवाल ने भाजपा के युवा कार्यकर्ता कमलजोत सिंह को देहात का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। नव नियुक्त जनरल सेक्रेटरी, कमल जोत सिंह ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इसे वफादारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। भाजपा के नेता मनदीप सिंह, भानु स्याल और दविंदर सिंह भी उपस्थित थे। इन नेताओं ने कमल जोत सिंह को इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी और पार्टी के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *