कमल को नगर संयोजक, पवन को सुरक्षा प्रमुख बनाया:रायपुर में हुई बैठक में हुआ बजरंग दल कार्यकारिणी का विस्तार

झालावाड़ जिले के रायपुर में बजरंग दल की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सचिन कश्यप ने की। प्रखंड मंत्री तंवरसिंह की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। घोषित कार्यकारिणी में कमल सैनी को नगर संयोजक, यश बना (भानु बना) और भानु रुहेला को सह संयोजक बनाया गया। पवन सुमन को सुरक्षा प्रमुख और माली को सह संयोजक का दायित्व दिया गया। निखिल भारद्वाज को गोरक्षा प्रमुख बनाया
इसके अलावा निखिल भारद्वाज को गोरक्षा प्रमुख, पवन राठौर को सह संयोजक, सचिन भील को विद्यार्थी परिषद प्रमुख और नरेंद्र गुर्जर को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
तेजराज सेन को सत्संग प्रमुख, हिमेश पांचाल को मिलन केंद्र प्रमुख और तनिष सुमन को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *