कमल भाभी हत्या : तीसरा आरोपी अमृतसर से अरेस्ट

ब​ठिंडा/अमृतसर| इन्फलुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी कत्ल मामले में भगोड़े रंजीत सिंह को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रंजीत यूएपीए और आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था और बेल जंपर था। कमल भाभी कत्ल मामले में बठिंडा पुलिस ने जसप्रीत और निमरजीत को काबू किया था। बाद में मुख्यारोपी अमृतपाल सिंह मेहरो, रंजीत सिंह और एक अन्य को नामजद किया था। मेहरो कत्ल के दौरान दुबई भाग गया था। पुलिस ने मेहरो और रंजीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अमृतसर सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा, रंजीत से 2 हैंड ग्रेनेड और अवैध पिस्तौल मिला था। वह जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया। अब आरोपी को बठिंडा पुलिस जल्द अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *