स्प्रिंग डेल स्कूल में ‘फिल्मिट इंडिया-फिल्म वर्कशॉप’, छात्रों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर

अमृतसर| इनटैक की ‘हेरिटेज एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन सर्विस’ (एचईसीएस) द्वारा स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में ‘फिल्मिट इंडिया-फिल्म वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि प्रसिद्ध अभिनेता महाबीर भुल्लर और विशेष अतिथि डायरेक्टर राजिंदर सिंह रहे। स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन साहिलजीत सिंह संधू और प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने इनटैक के क्षेत्रीय कन्वीनरों का स्वागत किया। इनटैक पंजाब चैप्टर के कन्वीनर मेजर जनरल बलविंदर सिंह ने बताया कि ‘फिल्मिट’ एक सांस्कृतिक प्रोजेक्ट है, जो छात्रों को शहर की विरासत पर शॉर्ट फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *