अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रणजीत एवेन्यू में ‘सबसे श्रेष्ठ पेशा-शिक्षण में करियर’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। एथीना करियर क्लासेज की प्रतिष्ठित अकादमिक मेंटर कुशल नागपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनदीप कौर और प्लेसमेंट सेल के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। कुशल नागपाल ने शिक्षण के सामाजिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है। सेमिनार में विशेष रूप से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पर चर्चा की गई, जो 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। मेंटर ने विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और प्रभावी तैयारी की रणनीतियों के बारे में विस्तार से समझाया। कॉलेज प्रशासन ने कुशल नागपाल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शक आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।


