कमिटमेंट से पहचान तक:IIM इंदौर उद्यम संवाद से मिली ब्रांड-बिल्डिंग और नेतृत्व की नई सोच

जब भरोसा, समयबद्ध डिलीवरी और स्पष्ट विज़न एक साथ काम करें, तो रियल एस्टेट में ब्रांड अपने आप बनता है। एचकेबी वेंचर्स समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर आर्यन जलोत्रा इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अब तक उनकी कंपनी 2,400 से अधिक घर पूरे कर चुकी है और 13 प्रोजेक्ट्स की सफल डिलीवरी दे चुकी है। वर्तमान में राजस्थान के पाली, जालौर, बीकानेर और बाड़मेर सहित कई शहरों में उनकी मौजूदगी है, जबकि जल्द ही चार नए प्रोजेक्ट्स और हरियाणा में विस्तार की तैयारी भी है। IIM इंदौर के उद्यम संवाद बिजनेस प्रोग्राम ने आर्यन जलोत्रा को ब्रांड-बिल्डिंग, सेल्स फोकस और नेतृत्व की व्यावहारिक रणनीतियों से परिचित कराया। देशभर से आए प्रोफेशनल्स के साथ संवाद और अनुभवी मेंटर्स के मार्गदर्शन ने उनके नजरिये को और मजबूत किया। कार्यक्रम में यह भी सीखा कि एआई को बिजनेस मॉडल में कैसे अपनाकर निर्णय, प्लानिंग और ग्रोथ को तेज किया जा सकता है। उनका मानना है—जो वादा किया जाए, वही समय पर डिलीवर करना ही किसी भी रियल एस्टेट ब्रांड की सबसे बड़ी पहचान होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *