कम धान पाए जाने पर रकबा समर्पण करवाया

भास्कर न्यूज | बालोद एसडीएम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे, अतिरिक्त तहसीलदार हेमंत पैकरा एवं अन्य अधिकारियों ने ग्राम सनौद, महुतबी एवं पुनारकसा में किसानों के घरों में पहुंचकर धान का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच दल ने निर्धारित रकबे के अनुसार धान की मात्रा कम पाए जाने पर किसानों को समझाइश देकर रकबा समर्पण की कार्रवाई की। धान खरीदी केंद्र चंदनबिहरी के किसान ओमप्रकाश भगत के घर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कुल 106 क्विंटल धान का सत्यापन हुआ।अतिरिक्त तहसीलदार हेमंत पैकरा एवं जांच दल ने ग्राम महुतबी के चुआराम तिवारी के घर में धान का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान रकबे के अनुसार 40 क्विंटल धान कम पाए जाने पर किसान से 40 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख अश्वनी पुसाम एवं जांच दल ने डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पुनारकसा में किसान विश्राम के घर पर डौंडीलोहारा के व्यापारी मुकेश जैन द्वारा प वाहन से 30 क्विंटल संदिग्ध धान खाली कराए जाने की जानकारी मिलने पर जब्त करने की कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *