बाड़मेर | बाड़मेर जन सेवा समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष पर शहरी एवं ग्रामीणों को नेत्र विकार से राहत दिए जाने के क्रम में नियमित विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिला अंधता निवारण समिति बाड़मेर के दिशा निर्देशों के तहत बाड़मेर जन सेवा समिति एवं भारत विकास परिषद बाड़मेर मुख्य शाखा की ओर से चौधरी विरमाराम चेरिटेबल सोसायटी वीरम नगर जालीपा के जालूराम, सोनाराम बेनीवाल, तथा थानाराम बेनीवाल ने अपनी माता गवरी देवी एवं पिता विरमाराम की स्मृति में दो दिवसीय नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। भाविप शाखा संयोजक सेवा सम्पत राज लूिणया ने बताया कि शिविर में 287 पीड़ित रोगियों की जांच कर 70 मरीजों के मोतियाबिंद और नेत्र में बढ़े मांस का ऑपरेशन किए। सचिव महेश सुथार ने बताया कि लाभार्थी परिवार व बाड़मेर जन सेवा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख किशोर शर्मा, शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री ने मरीजों को चश्मा लगाकर निशुल्क औषधि वितरण कर शीघ्र स्वस्थ की शुभकामनाएं दी। भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष ओम जोशी ने बताया कि जांच दल की ओर से ग्राम जालीपा, कपूरड़ी, हरसाणी फांटा और बाड़मेर शहर के 287 मरीजों की जांच में मैनेजर जालमसिंह राजपुरोहित, भोमेश कुमार, दिनेश राजपुरोहित, मूलाराम की सेवाएं रही।


