करंट लगने से 14 साल के किशोर की मौत:पानसेमल में लटकते बिजली तार की चपेट में आया; मौके पर तोड़ा दम

बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना रविवार को पानसेमल थाना क्षेत्र के ग्राम लालवानिया के पास हुई। सर्विस लाइन के खुले बिजली के तार की चपेट में आने से समीर (14) पिता प्रताप सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एफआरवी वाहन पर तैनात आरक्षक देवीसिंह खेड़कर और पायलट संदीप पाटिल सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक धनेश्वर पाटिल और सहायक उप निरीक्षक शखावत अली ने पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। ग्रामीण बोले- लटकता तार बना हादसा की वजह पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विद्युत तार किस स्थिति में था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है, क्योंकि बिजली के खंभों पर तार लटक रहे थे और शिकायत के बावजूद उन्हें ठीक नहीं किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *