मऊगंज में ट्रक ड्राइवर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:शराब के लिए पैसे न मिलने पर की मारपीट, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

मऊगंज में पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार रात एनएच-135 पर हुई। दरअसल, आरोपी ने एक ट्रक ड्राइवर का रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगे और उसके साथ मारपीट की। शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर आरोपी को पीटा जानकारी के अनुसार, आरोपी लालता तिवारी ने मऊगंज बायपास पर सफारी गाड़ी से ट्रक ड्राइवर भूरा परमार को रोका। उसने शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की। आरोपी ने ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने अपनी टीम के साथ बिना समय गंवाए बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। रीवा की ओर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पुलिस टीम ने रीवा की ओर भाग रहे आरोपियों का कई किलोमीटर तक पीछा किया। रात के अंधेरे में घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी लालता तिवारी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी सफारी गाड़ी जब्त कर ली है। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हाईवे पर किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *